उत्तराखंड की बेटी भूमि रमोला ने टेलीविजन पर मचाई धूम, ‘गुजिया’ बनकर सोनी सब टीवी पर जीत रही दर्शकों का दिल
बिंदुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की बेटियाँ आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। उसी श्रृंखला में बिंदुखत्ता की होनहार बाल कलाकार भूमि रमोला ने टीवी और सिनेमा जगत में अपनी प्रतिभा की ऐसी छाप छोड़ी है, जिसे अब पूरा देश देख और सराह रहा है।
सोनी सब चैनल पर 9 जून से प्रसारित हो रहे नए पारिवारिक रोमांटिक हास्य धारावाहिक ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में भूमि ‘गुजिया शर्मा’ के किरदार में नजर आ रही हैं। यह शो जब से ऑन-एयर हुआ है, ‘गुजिया’ का किरदार दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चैनल द्वारा जारी प्रोमो और सोशल मीडिया प्रचार में भी भूमि के किरदार को विशेष रूप से प्रमोट किया जा रहा है।
गुजिया: शो की जान बनी चुलबुली बच्ची
इस धारावाहिक में भूमि शर्मा परिवार की सबसे छोटी, नटखट, बातूनी और चटपटी बहन ‘गुजिया’ की भूमिका निभा रही हैं। वह हर सीन में अपने तीखे जवाब और मनोरंजक हरकतों से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर रही हैं।
भूमि का यह किरदार दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय हो चुका है कि कई दर्शक शो को ‘गुजिया वाला शो’ कहकर संबोधित कर रहे हैं।
शो के मुख्य कलाकारों में टीवी के चर्चित चेहरे शब्बीर अहलूवालिया और आशी सिंह भी शामिल हैं। शो का निर्माण ‘फुल हाउस मीडिया’ द्वारा किया गया है।
अभिनय यात्रा की शुरुआत और उपलब्धियां
भूमि रमोला ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत 2024 में पॉकेट एफएम की ऑडियो सीरीज़ ‘एक लड़की को देखा तो’ में डबल रोल (रिया और आर्यन) निभाकर की थी। इसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, ग्रोमैक्स ट्रैक्टर, स्कोडा कार जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए विज्ञापन फिल्मों में काम किया।
उनकी लघु फिल्म ‘वंश’ में निभाई गई भूमिका के लिए उन्हें कई मंचों पर श्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला। जिनमें शामिल हैं:
नवरंग राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025
मकिझमित्रन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव
गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता
चित्रांगनी रंगमंच महोत्सव
केवल एक वर्ष में भूमि ने 100 से अधिक ऑडिशन दिए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि धैर्य, निरंतर अभ्यास और सच्चा मार्गदर्शन किसी भी सपने को साकार कर सकता है।
आगामी प्रोजेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय पहचान
भूमि जल्द ही नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज़ ‘दिल्ली क्राइम सीज़न-3’ में अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ एक महत्वपूर्ण दृश्य में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह एक हॉलीवुड लघु फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, जिससे उनका नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी छा रहा है।
भूमि के पिता श्री मनोज रमोला: प्रेरणा और मार्गदर्शक
भूमि की सफलता के पीछे उनके पिता श्री मनोज रमोला की अहम भूमिका है। वह भारत के शीर्ष 10 कास्टिंग डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं और उनकी लिखी पुस्तक ‘ऑडिशन कक्ष’ नवोदित कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका मानी जाती है। इस पुस्तक का विमोचन स्व. ओम पुरी जी ने किया था।
श्री रमोला मूलतः बागेश्वर जनपद के ‘मगरी स्टेट’ गांव और बिंदुखत्ता (नैनीताल) से हैं, और वर्तमान में मुंबई में नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण और अवसर दे रहे हैं।
उत्तराखंड को मिली एक और ‘स्टार’
भूमि की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि बिंदुखत्ता और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा सीमाओं में नहीं बंधती, वह अवसर और समर्पण से पंख पाकर उड़ान भरती है।
“यह कहानी हर उस परिवार और बच्चे के लिए उम्मीद की किरण है, जो छोटे शहरों से बड़ा सपना देखते हैं।”
“उत्तराखंड की बेटियाँ अब हर मंच पर अपने हुनर से न केवल परिवार, बल्कि प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित कर रही हैं।”

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा 2026 होगी पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त, सीएम धामी के सख्त निर्देश
लालकुआँ : बिंदुखत्ता में दर्दनाक हादसा, सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, मौके पर मौत
उत्तराखंड: यहाँ विधायक के बेटे को बेच दी सरकारी जमीन, पांच भाइयों पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत, सीएम धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी
उत्तराखंड(दुखद खबर): यहाँ फुटबॉल खिलाड़ी की गर्दन में घुसा भाला, मौत !
उत्तराखंड: यहाँ फिर हुआ बड़ा हादसा, ट्रक-कार की टक्कर के बाद पोल से भिड़ा ट्रक
उत्तराखंड: नोएडा की गूंज रुद्रपुर तक, हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां हाईवे में जबरदस्त एक्सीडेंट, महिला की मौत, 8 घायल
देहरादून- नैनीताल जिले की SOG में बड़ा फेरबदल 
