उत्तराखंड: इस विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर होगी भर्ती

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर होगी भर्ती

देहरादून। शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर भर्ती के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर विभाग की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा, इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीमांत इलाकों के युवाओं के लिए खुशखबरी! अब गांव-गांव तक पहुंचेगी एनसीसी

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार व सहायक कर्मचारी, 95 कॅरिअर काउंसलर एवं विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा 2026: 2.19 करोड़ से अधिक शिवभक्त सकुशल लौटे, उत्तराखंड की व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा! उत्तराखंड के विकास कार्यों के लिए 1967 करोड़ की मंजूरी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें