लालकुआं। हल्द्वानी से हल्दुचौड़ के बीच हाईवे में बने बेतरतीब कट के चलते हुई भीषण सड़क दुर्घटना में आज एक और युवा की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त युवक परिवार के साथ हरेला पर्व के अवसर पर किच्छा निवासी अपने साल के घर जा रहे थे टाइगर गोरापड़ाव बाजार में स्थित हाईवे में बने कट पर यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार के नवाड़खेड़ा बागजाला निवासी कन्नू सिंह बिष्ट उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी और पुत्र पुत्री के साथ स्कूटी द्वारा किच्छा निवासी अपने साले के घर हरेले का त्योहार देने जा रहे थे कि वह गोरापड़ाव बाजार में पहुंचे ही थे कि वहां पर स्थित हाईवे में बने कट पर सामने से आ रहे एक तेज गति के भारत पेट्रोलियम के वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कुचलकर कन्नू सिंह सम्भल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें क्षेत्रवासी विभिन्न वाहनों से डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इधर गोरापड़ाव क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सिंह अधिकारी ने कहा कि गोरापडाव में बना उक्त बेतरतीब कट यथाशीघ्र बंद किया जाए, अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे।
इधर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल मोटाहल्दु के अध्यक्ष संदीप पांडे ने चेतावनी दी है कि हाईवे द्वारा तीनपानी से हल्दूचौड़ के बीच जगह-जगह बनाए गए बेतरतीब कट बंद नहीं किया तो व्यापारी एवं ग्रामीण उग्र आंदोलन शुरू करेंगे


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना 

