Champawat News: खबर चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक से है। लुधियाना में मामूली कहासुनी पर साथियों ने चंपावत निवासी युवक की हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज मृतक का शव पाटी गांव पहंचा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार चंपावत के पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 साल के विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के पास होटल में ज्वाइन किया था। विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का उसके चारों साथियों के बीच विवाद हो गया। इस बीच बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। पंजाब पुलिस के अनुसार मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर
Uttarakhand Budget: कुंभ के लिए 290 करोड़, नंदा राजजात से गैरसैंण तक…अनुपूरक बजट में किसे कितनी रकम? यहां पढ़िए
उत्तराखंड: आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के लिए 225 करोड़, शिक्षा से खेल तक इन योजनाओं को भी मिला बजट
उत्तराखंड के किसानों के लिए 1,100 करोड़, अनुपूरक बजट में और क्या-क्या मिला?
हल्द्वानी में मिठाई और बताशे बनाने वाले गोदामों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई 
