नैनीताल- नैनीताल में तड़के सवेरे पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश ऑफिस में रखा लगभग 75हजार रुपये का कैश लूट ले गए। घटना सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गई।
नैनीताल के तल्लीताल में इकलौते पेट्रोल पंप से आज तड़के सवेरे बड़ी मात्रा में कैश चोरी हो गया। सवेरे सात बजे पम्प कर्मचारी जयंत बिष्ट जब पैट्रोल पम्प को खोलने के लिए पहुंचा तो उसे कार्यालय के ताले टूटे हुए दिखे। जयंत ने लीज पर पम्प चला रहे व्यक्ति को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया और सी.सी.टी.वी.फुटेज समेत टूटे ताले समेत चोरी की घटना की विस्तृत जांच की।जानकारी के अनुसार तल्लीताल पैट्रोल पम्प में तड़के सवेरे एक युवक प्रवेश करता सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। युवक पहले पम्प के आगे से गया और फिर सरोवर टी.आर.एच.के रास्ते पम्प की छत से नीचे उतरा। इसके बाद युवक कैमरे की नजर से बचता बचता कार्यालय के शटर तक पहुंचा।
युवक अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर आया था और उसने पांच छह बार कुल्हाड़ी का वार कर ऑफिस के ताले तोड़े। युवक अंदर घुसा और अंदर एक रैक को खोला जिसमें उसे कुछ नहीं मिला। अचानक युवक की नजर सी.सी.टी.वी.कैमरे पर पड़ी तो उसने कुर्सी पर चढ़कर कैमरे का मुंह दीवार की तरफ कर दिया। इसके बाद सवेरे लगभग 75 हजार रुपये चोरी हो गए। फ़ोटो में युवक की तस्वीरें साफ नजर आ रही है । वीडियो के आधार पर आरोपी युवक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

