Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गतज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ में घर में सो रहे एक 6 माह के मासूम को चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जिले भर में अलर्ट कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में एक भीख मांगने वाले और दंपति को संदिग्ध माना जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, रविंद्र कुमार निवासी मोहल्ला कड़च्छ भेल में संविदा पर काम करता है। शनिवार की सुबह रविंद्र ड्यूटी गया था और उसकी पत्नी राखी अपने छह माह के मासूम बेटे के साथ घर पर मौजूद थी। वह बेटे को सोता हुआ छोड़कर कपड़े सुखाने के लिए छत पर चली गई।
कुछ देर बाद वापस लौटी तो बेटा गायब मिला। आस पड़ोस में पता करने पर भी जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला था तो पुलिस को सूचना दी गई। दिनदहाड़े बच्चा चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। आसपास के लोगों ने एक साधु वेषधारी और दंपति पर बच्चा चोरी का शक जताया है। पुलिस ने जिले भर में अलर्ट जारी करते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
जनपद हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से आज एक 8 माह के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। सूचना मिलने के बाद तत्काल हरिद्वार पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में भीख मांगने वाले एक व्यक्ति को संदिग्ध माना जा रहा है। जनपद पुलिस ने स्थानीय लोगों से इस संबंध में सतर्क रहने एवं अपने आसपास ऐसे व्यक्ति को चिन्हित करने का सहयोग मांगा है।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला कड़च्छ/अम्बेडकर नगर से 8 महीने का बच्चा कोई उठा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार भीख माँगने वाले को संदिग्ध माना जा रहा है। जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष एवं रंग गोरा है।
इस संबंध में हमारी भी आपसे यह विनती है कि आप यदि ऐसे किसी भी व्यक्ति को देखते हैं तो तत्काल इसकी सूचना निकटवर्ती पुलिसकर्मी या फिर निम्न नंबर पर दें।
प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर 9411112828
सिटी कंट्रोल 9411112973

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
