Roorke News: खबरी रूड़की से है। जहां देहरादून से बेटियों को उनके पिता से मिलवाने के लिए आयी एक महिला खुद लापता हो गई। मां के लापता होने से परेशान बेटियों ने एक मार्मिक पत्र कोतवाली पुलिस को देने के लिए कहा था। जिसे दोनों बेटियों ने पुलिस को दे दिया। पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पिता से मिलवा दिया। अब पुलिस मां को तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के सुभाषनगर निवासी एक महिला का पति रुड़की में गणेशपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी से विवाद के चलते उसकी सास भी अपने बेटे के साथ रुड़की रहने के लिए कुछ साल पहले आ गई थी। काफी समय से महिला का पति बच्चों से मिलने देहरादून नहीं आ रहा था। महिला की दो बेटियां है। एक कक्षा सात और दूसरी कक्षा नौ में पढ़ती हैं।

इधर पति के न आने से महिला देहरादून में कमरे का किराया भी नहीं दे पा रही थी। सोमवार को महिला अपनी दोनों बेटियों को लेकर पिता से मिलाने के लिए रुड़की आ गई। महिला को ये पता नहीं था कि उसका पति नौकरी करता है। देहरादून से रूड़की पहुंचने पर महिला ने अपनी दोनों बेटियों को एक पत्र दिया। महिला ने उनसे बोला कि यह पत्र लेकर कोतवाली में पुलिस को देना। वह उनके पिता को लेकर आ रही है।
इधर दोनों बहने मां के कहे अनुसार रास्ता पूछते-पूछते कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली में पुलिस के सामने उन्होंने पत्र पढ़ा तो वह जोर-जोर से रोने लगी। दोनों बहनों ने बताया कि मां ने पुलिस के सामने यह पत्र पढ़ने के लिए कहा था। महिला पुलिस ने यह पत्र पढ़ा तो वह हैरान रह गई। पत्र में लिखा था उसका पति उस पर शक करता है। उनका आए दिन उत्पीड़न करता है। वह देहरादून में कैसे रह रही है इसकी सुध नहीं ले रहा। महिला ने पति की तलाश कर बच्चे उसे सौंपने की मांग की थी। पुलिस ने आनन-फानन में दोनों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम पुलिस को पिता का पता लग गया लेकिन मां कही नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को उनके पिता सौंप दिया। जबकि उनकी मां की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 


