चंपावत: राज्य की प्रतिभाशाली बेटियां भारत में तो देवभूमि का नाम रौशन कर ही रही हैं। मगर इससे भी आगे बढ़कर विदेशों में भी उत्तराखंड का वर्चस्व बढ़ा रही हैं। अब खेतीखान ओलीगांव निवासी आकांक्षा खर्कवाल (Akansha Kharkwal Khetikhan) ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बलबूते अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (Florida University, America) में दो करोड़ की फेलोशिप पाकर राज्य को गौरवान्वित किया है।
आकांक्षा खर्कवाल की प्रारंभिक शिक्षा खेतीखान से ही हुई है। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार से भी पढ़ाई की है। बाद में पंतनगर विश्व विद्यालय (Pantnagar University) से कृषि में स्नातक व स्नातकोत्तर और फिर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। अब उनका चयन अमेरिका की फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी (Fellowship of two crores in Florida University) के लिए हुआ है।
बता दें कि आकांक्षा फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में समाजिक व्यवहार विषय के लिए व्यवहार संशोधन माडल रिसर्च (Model research work) पर काम करेंगी। जिसके लिए आकांक्षा को यूनिवर्सिटी से दो करोड़ की फेलोशिप मिली है। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रवक्ता आकांक्षा के पिता नीलांबर खर्कवाल बताते हैं कि बेटी बचपन से मेधावी रही है। उनकी माता ज्योति खर्कवाल जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। आकांक्षा के चयन पर क्षेत्र में खुशी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
उत्तराखंड : धर्म नगरी में दो साधुओं के हत्यारे पकड़े गए, ये था हत्या का कारण
उत्तराखंड : यहां अचानक गोलियों की आवाज से दहशत, युवक की मौत, महिला घायल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां दर्दनाक हादसा, टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान माँ और दो बेटों की मौत
सीएम धामी सरकार का बड़ा फैसला, पत्रकारों और उनके परिवारों को मिलेगी आर्थिक मदद
जापान में नौकरी का सुनहरा मौका! उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते
हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार प्रमुख विकास परियोजनाएं प्रस्तावित
कांवड़ यात्रा में इस बार नहीं होगी कोई चूक! सीएम धामी ने दिए कड़े निर्देश
आम महोत्सव में सीएम धामी ने किए कई बड़े ऐलान, किसानों को मिलेगा 80% तक सब्सिडी का लाभ
उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित 

