देहरादून- कई दिनों के बाद आज पांचवें चरण के कोविड कर्फ्यू का आरंभ हो रहा है। पहले ही दिन बाजार में कई प्रकार की दुकानें खुलेंगी। कल ही पुरानी गाइड लइन में कुछ संशोधन करके सरकार ने कुछ और प्रकार की दुकानों को आज सुबह आठ बजे से दोपहर बाद एक बजे तक खोले जाने की इजाजत दी थी।
इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि अब इस प्रकार की दुकानें सप्ताह मेंएक नहीं बल्कि दो दिन खुलेंगी यानि किन्ही कारणों से आप आज बाजार नहीं जा सकेंगे तो 11 जून को दोबारा आपको मौका मिल सकेगा।
आज बाजार में खाद्य पैकेजिंग की दुकानें,कपड़ा रेडीमेड एकल रूप में दर्जी की दुकान, ड्राई क्लीनर्स,चश्मे की दुकान, साइकिल स्टोर,औद्योगिक मशीनरी,मोटर पार्ट्स की दुकान , क्रॉकरी बर्तन की दुकान, हॉजरी, इलेक्ट्रॉनिक्स,इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स,कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर एंड सैनिटरी, स्टोन मार्बल्स, कारपेंटर फर्नीचर एवं टिंबर मर्चेंट की दुकानें खुलेंगी।
इसके अलावा सभी मालवाहक वाहनों को सामग्री लोड या अनलोड करने की अनुमति होगी एवं समस्त होलसेल रिटेलर दुकानों के गोदामों में सामान की लोड करने उतारने की हर रोज 24 घंअे अनुमति होगी। यही नहीं आज से प्रदेश में सवारी वाहन 75 प्रतिशत क्षमता के साथ सवारी भर सकेंगे। लकिन वे निर्धारित से अधिक किराया नहीं ले सकेंगे।
राशन के सरकारी डिपो कोविड कर्फ्यू काल में हर रोज आठ से 12 बजे तक खुलेंगे। तो आप राशन कार्ड पर मिलने वाला अपना राशन भी ला सकते हैं। बस आपको करना यह हैकि जहां से भी आवश्यकता का सामान खरीदें वहां मास्क पहन कर जाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सैनेटाइजेशन का ख्याल रखें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित 
