हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़े सुशीला तिवारी सरकारी अस्पताल में अब ओपीडी शुरू होने वाली है अस्पताल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 जून से अस्पताल में ओपीडी शुरू हो जाएगी जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों को अब राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बनाए गए कोविड-19 केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। लगातार संक्रमित मरीजों में आ रही कमी के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुशीला तिवारी अस्पताल में 11 जून से सभी विभागों की ओपीडी सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक संचालित की जाएगी, जानकारी देते हुए डा0 सी0पी0 भैसोड़ा प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय को अस्थाई रूप से कोविड-19 चिकित्सालय बनाया गया है।
वर्ततान में डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए तथा आमजन की चिकित्सा संबंधी समस्याओं को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों से विचार-विमर्श करने के बाद दिनांक 09 जून बुधवार से राजकीय मेडिकल कॉलेज के जनरल बी0सी0 जोशी कोविड चिकित्सालय में कोविड मरीजों को भर्ती किये जाने तथा 11 जून शुक्रवार से डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में समस्त विभागों की ओ0पी0डी0 पूर्व की भॉति सामान्य रूप से प्रातः 9ः00 से अपरान्ह 3ः00 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत
उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास 
