Nainital News- सरोवर नगरी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ते ही शहर से अजीबोगरीब मामले सामने आने लगते हैं। इस बार एक महिला पर्यटक ने अपने पति को चलती सड़क पर केवल इसलिए पीट दिया क्योंकि वह अपनी साली के बेटे को साथ घुमाने ले आया था। इतना ही नहीं महिला ने झील में कूदने के लिए दौड़ भी लगाई वो तो गनीमत रही कि पुलिस ने उसे रोक लिया।
मामला है तो तल्लीताल बस स्टेशन के पास का मगर इसके तार दिल्ली से जुड़े हैं। दरअसल दिल्ली निवासी दंपती नैनीताल घूमने आए थे। साथ में उनके दो बच्चे व एक रिश्तेदार का बच्चा भी आया था। सोमवार की बात है जब बस स्टेशन के पास पहले महिला की पति के साथ कहासुनी हुई और फिर उसने पति पर हाथ छोड़ना शुरू कर दिया।
राहगीर ये सब देख रहे थे। ऐसे में पुलिस को फौरन किसी के द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो पूरे परिवार को चौकी में बुलाया गया। महिला के मुताबिक जब वह अपनी बहन से बात नहीं करती तो पति को बहन के बेटे को साथ लाने की क्या जरूरत थी।
पति का कहना था कि पत्नी से इस बारे में राय लेकर ही साले के बेटे को लाया गया था। अब पत्नी पुलिस के सामने ही बिगड़ गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा। इस दौरान महिला ने आव देखा ना ताव झील में कूदने के लिए सरपट दौड़ लगा दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

