रामनगर (नैनीताल) : नैनीताल जिले के रामनगर में थारी क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कंदला गांव में भूमि विवाद को सुलझाने गई राजस्व टीम के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का मामला प्रकाश में आया। इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है।
जानकारी के मुताबिक महिला पटवारी पूनम और कानूनगो हरीश यादव जमीन की नापजोख करने कंदला गांव पहुंचे थे। उसी दौरान विवादित भूमि के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने नापजोख रोकने के इरादे से टीम के साथ अभद्रता की। आरोप है कि महिला पटवारी के हाथ से सरकारी फाइल और दस्तावेज फाड़ दिए गए और टीम को जान से मारने की धमकी दी गई। इस कारण नापजोख की प्रक्रिया अधूरी रह गई।
रामनगर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। राजस्व निरीक्षक और पटवारी के साथ अभद्रता की गई है। सरकारी दस्तावेज फाड़े गए हैं। यह गंभीर अपराध है। मामले की सूचना रामनगर थाने को दे दी गई है। कानूनगो और पटवारी को तुरंत तहरीर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।
प्रमोद कुमार ने आगे चेतावनी दी कि सरकारी कामकाज में बाधा डालना, दस्तावेज नष्ट करना और राजस्व कर्मचारियों के साथ अभद्रता करना दंडनीय अपराध है। प्रशासन आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई तेज की जाए…ताकि कर्मचारी सुरक्षित माहौल में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
