जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता
बारात सीजन में बड़े डीजे, बड़े-बड़े व्हील लाइटिंग झालर व 10 बजे के बाद DJ बजाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही
ADVERTISEMENTS

पुलिस कप्तान ने सभी पुलिस अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
वर्तमान में चल रहे शादी–विवाह सीजन एवं लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए* जाने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों तथा सभी यातायात निरीक्षकों को *कड़े निर्देश जारी किए हैं।*
बारात सीजन में अनियमितताओं के कारण जनपद में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे आमजन, विद्यार्थियों तथा बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए *एसएसपी नैनीताल ने कड़ाई से नियम लागू करने के निर्देश* दिए हैं।जारी मुख्य निर्देश—
- सभी वेडिंग पॉइंट, बैंक्वेट हॉल एवं वेडिंग आयोजनों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी।
- सभी वेडिंग हॉल संचालकों, डीजे संचालकों, बड़े व्हील लाइटिंग झालरों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी एवं अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
- बारात समारोह में पहियों वाले बड़े बड़े लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जफ़्ती की कार्यवाही की जाएगी।
- केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति रहेगी।
- बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
- बारात समारोह की हेड और टेल को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा।
- शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
- सभी संबंधित पुलिस अधिकारी क्षेत्र में होने वाली किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
- उक्त निर्देशों का अनुपालन कराने का उत्तरदायित्व स्थानीय थाना व चौकी प्रभारी की होगी।
नैनीताल पुलिस की अपील
🙏🏼
नैनीताल पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि— शादी समारोह को सुव्यवस्थित, विनम्र और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करें।
नियमों का पालन कर सभी के लिए सरल, सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग करें।
नियमों के उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 या 112 पर दे सकते हैं
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
