हल्द्वानी: डेमोग्राफी चेंज पर बोले मुख्यमंत्री धामी, “देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान से समझौता नहीं”
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रहे कथित डेमोग्राफिक बदलाव को गंभीर मुद्दा बताते हुए स्पष्ट कहा कि राज्य की सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को किसी भी कीमत पर बदलने नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पिछले 10 वर्षों में जारी हुए दस्तावेजों की विस्तार से जांच हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में जिन प्रमाण पत्रों, राशन कार्डों, आधार कार्डों, पहचान पत्रों और बिजली कनेक्शनों को गलत तरीके से जारी किया गया है, उनकी जांच तेज कर दी गई है। सत्यापन के दौरान कई अनियमितताएँ सामने आ रही हैं।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन व्यक्तियों के दस्तावेज गलत पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अभियान प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
