रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया। यह मजार स्वास्थ्य विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनाई गई थी। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था…लेकिन निर्धारित समय सीमा तक उनका कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने बुलडोजर का उपयोग कर मजार को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि यह भूमि स्वास्थ्य विभाग की है और किसी भी तरह के गैर कानूनी निर्माण या कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक संरचनाओं के नाम पर भी अवैध निर्माण की अनुमति नहीं होगी।
इस कार्रवाई से संदेश गया है कि उत्तराखंड सरकार और जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ सख्त हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
