राज्य आंदोलन के महानायक दिवाकर भट्ट के सम्मान में CM धामी का आदेश—हरिद्वार के सभी सरकारी कार्यालय बंद
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रदूत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिवाकर भट्ट जी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “दिवाकर भट्ट जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और उत्तराखंड की अस्मिता की पहचान था। उनका जाना राज्य के लिए अत्यंत पीड़ादायक क्षति है।”
मुख्यमंत्री धामी जी ने दिवाकर भट्ट जी के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करते हुए हरिद्वार जनपद के सभी सरकारी कार्यालय आज बंद रखने के आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज पूरा प्रशासनिक तंत्र अंत्येष्टि कार्यक्रम में पूर्ण मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहा, जिससे राज्य सरकार द्वारा दिवंगत नेता के प्रति गहरे सम्मान का संदेश गया।
माननीय मुख्यमंत्री की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र जिलााधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा अर्पित किया गया, जो मुख्यमंत्री की ओर से दी गई औपचारिक श्रद्धांजलि थी।
श्री दिवाकर भट्ट जी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे, हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया तथा भारी जनसैलाब और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, दायित्वधारी श्री ओमप्रकाश जमदग्नि, विकासनगर विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, रानीपुर विधायक श्री आदेश सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हरक सिंह रावत, यूकेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री काशी सिंह एरी, यूकेडी के वर्तमान अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राज्य निर्माण आंदोलन में श्री दिवाकर भट्ट जी की निर्णायक भूमिका और 2007–2012 में राजस्व एवं खाद्य मंत्री के रूप में उनके योगदान को आज पूरे प्रदेश में भावपूर्ण श्रद्धा के साथ स्मरण किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद
उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज 
