Bageshwar News- कोतवाली लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय असंतुलित होकर खाई में गिर गई। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। ग्रामीण महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह संतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी से खाई में गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। एक लड़की सात की और एक लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा 
