हल्द्वानी- लोक सभा चुनाव को यात्री वाहनों का अधिग्रहण किया है। चुनाव ड्यूटी के चलते 16 अप्रैल से रोडवेज की करीब 150 बसें, केएमओयू की 340 बसें व 400 टैक्सियां पहाड़ और मैदानी रूटों पर नहीं चलेंगी। ऐसी हालत में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने को मशक्कत करनी होगी। रोडवेज और केएमओयू स्टेशन में रविवार को भी यात्री बसों में सीट पाने को जद्दोजहत करते दिखे। उत्तराखंड परिवहन निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार करीब 34 बसें और शनिवार को अल्मोड़ा, रानीखेत
और भवाली डिपो की 60 बसें यूपी रवाना हुई थीं। जिसके चलते पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, जसपुर, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और देहरादून रूट पर बसें कम करनी पड़ीं। वहीं, रविवार को हल्द्वानी स्टेशन से मैदानी रूटों पर व्यवस्था कर बसें संचालित की गई। देहरादून रूट पर छह की जगह चार बसें ही चलाई जा सकीं। गंगोलीहाट, पिथौरागढ़, जौरासी रूटों पर संचालन ठप रहा। हल्द्वानी डिपो के एआरएम एसएस बिष्ट ने बताया कि कुमाऊं परिक्षेत्र के नौ डिपो से करीब 150 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत की गई हैं। उनके डिपो की भी 91 में से 22 बसें ड्यूटी में हैं। यात्रियों को समस्या नहीं होने दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 


