उत्तराखंड में नहाने के दौरान होने वाले हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं अब एक और हादसा उत्तराखंड के श्रीनगर क्षेत्र के विल्वकेदार गधेरे में हुआ है । जहां घर में खेलने का बहाना बनाकर दो बच्चे गधेरे में नहाने गए और वहीं डूब गए देर रात तक जब घर नहीं पहुंचे तब जाकर परिजनों ने खोजबीन की तो पूरी घटना का पता चला।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विल्बकेदार खंदुखाल मार्ग पर स्थित नकोट गांव के निवासी चरण सिंह जो कि कीर्ति नगर क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में लिपिक हैं। इसके अलावा मैंखंडी गांव के रहने वाले महेश जापान में काम करते हैं।देर शाम चरण सिंह का 12 वर्षीय बेटा सक्षम और महेश सिंह का 10 वर्षीय बेटा मयंक दोनों दोस्त हैं। और शाम को खेलने की बात कहकर घर से निकल गए, लेकिन रात तक वापस नहीं आए तो घबराए परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
जिसके पश्चात दोनों बच्चों के परिजनों ने रात 11:00 बजे कोतवाली में बच्चों के घर नहीं लौटने की सूचना दी इस पर प्रभारी कोतवाल संतोष पैथवाल शहीद पुलिस बल ने खोजबीन शुरू की रात लगभग 12:00 बजे दोनों बच्चों के कपड़े विल्वकेदार गधेरे में बने तालाब के किनारे मिले। इसके बाद बच्चों के नहाने के दौरान डूबने की आशंका के चलते तलाशी की गई तो रात को दोनों बच्चों के शव गधेरे से मिले जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

