- उत्तराखंड मौसम अपडेट:- आज 6 जिलों में बारिश,चमोली में हिमस्खलन की चेतावनी।
उत्तराखंड- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चमोली जिले में हिमस्खलन (एवलांच) की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
चमोली में हिमस्खलन का खतरा⤵️
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ ने चमोली जिले के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन की आशंका जताई है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की संभावना है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
मौसम का पूर्वानुमान⤵️
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 5 मार्च से प्रदेशभर में मौसम शुष्क होने की संभावना है। चटक धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नगरासू गुरुद्वारे को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- सब कुछ सामान्य
दुख की घड़ी में परिवारों के बीच पहुंचे सीएम धामी, लोगों ने कहा- ऐसा नेता कम मिलता है
उत्तराखंड: दन्या पहुंचे सीएम धामी और कर दी घोषणाओं की बारिश, क्षेत्र को मिली करोड़ों की सौगात
उत्तराखंड: जब शहीद बेटे के घर पहुंचे सीएम धामी, परिवार से मुलाकात के बाद कर दी बड़ी घोषणा
उत्तराखंड: यहां 7 इंस्पेक्टरों के तबादले
हादसों का इंतजार नहीं किया…युवाओं ने खुद उठाया फावड़ा, हाईवे के खतरनाक गड्ढे भरे
कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों के साथ जो हुआ, उसे देखकर लोगों का खौल उठा खून
उत्तराखंड: मगरमच्छ के हमले से वृद्ध महिला की मौत
उत्तराखंड : यहाँ सुखाने डाले महिला के कपड़े उठा ले गया चोर
उत्तराखंड : वीरांगना के घर पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सम्मान के साथ दिया बड़ा भरोसा 
