- सिलाई कर बेहतर आमदनी कर रही हल्द्वानी की पूनम सिंह
- सात लोगों को दिया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार
- सराकारी योजनाओं का लाभ उठाकर पूनम बनी आत्मनिर्भर
हल्द्वानी: घर में रहकर शौकिया तौर पर काम करना अलग बात और कारोबार स्थापित करना अलग। कारोबार करने में चुनौतियां तो काफी आती हैं,लेकिन जिसने इन चुनौतियों से पार पा लिया तो उसका मुनाफा भी बढ़ जाता है और काम अधिक होने पर अन्य लोगों को भी रोजगार मिल जाता है।
हल्द्वानी, गणपति विहार निवास पूनम सिंह ने सिलाई का काम तो बहुत पहले सीख लिया था, लेकिन घर में ही सिलाई का कार्य करने से ज्यादा मुनाफा नहीं होता था। अचानक पति की मृत्यु हो जाने के बाद तो पूरे घर के खर्च की जिम्मेदारी पूनम पर आ गयी। बताया कि नौकरी मिलना भी इतना आसान नहीं था, साथ ही बच्चों के भरण पोषण की समस्याएं भी बढ़ने लगी।

ऐसे में पूनम ने अपने सिलाई के सीखे हुए काम को ही आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। लेकिन दुकान लेकर बुटीक खोलने में काफी रूपयों की जरूरत थी। इसके बाद उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी ली। इस पर उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र में जाकर आवेदन कर दिया। पूनम ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने उनका साक्षात्कार लेकर आवेदन पत्र लोन स्वीकृति के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक को दिया। बैंक ने भी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें साढ़े चार लाख रूपये का लोन स्वीकृत कर दिया।
पूनम सिंह बताती है कि बैंक से मिले लोन की बदौलत उन्होंने सिलाई मशीनें खरीदी, दुकान के लिए काउंटर रैंक और सिलाई के लिए पर्याप्त कपड़े आदि खरीदे। इसके बाद दुकान के बाहर बोर्ड लग जाने से उनके काम का प्रचार होने लगा और कार्य में तेजी आने लगी। काम अधिक होने के कारण ही उन्होंने तीन लोगों को प्रत्यक्ष और चार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़ा है। कहा कि उद्योग विभाग की योजना का लाभ पाकर आत्मनिर्मर हैं । इसके लिए उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र हल्द्वानी और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
