Dehradun News- उत्तराखंड में आज और कल 2 दिन भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जुलाई को उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्रों के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी वर्षा के साथ साथ कहीं कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। तो वही गढ़वाल में चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून पौड़ी जनपदों में कही गई भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
19 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट जारी है उसके तहत राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। इसमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी जनपद में में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 20 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, चंपावत, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। और 21 जुलाई को उत्तरकाशी, चंपावत व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 18 और 19 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है ऐसे में आकाशीय बिजली और तेज बौछार की संभावना जताई गई है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में नालों के समीप रहने वाले लोगों को बस्तियों के सावधान रहने की जरूरत है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल 
