weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

उत्तराखंड- मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इन 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना, एडवाइजरी जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 4 दिन यानी 3 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी है । मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रात नौ बजे बाद नहीं खुलेगी मंडी की कैंटीन,तैयार होगा सीसीटीवी ग्रिड: SSP

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज मंगलवार 27 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के 08 जनपदों नैनीताल ,टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर देहरादून ,चंपावत ,पिथौरागढ़ ,हरिद्वार में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी दिखाई दी तो जान ले अफसर: DM रयाल

28 जून को राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है जिसको लेकर कई दौर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 और 30 जून को नैनीताल चंपावत बागेश्वर पिथौरागढ़
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। इसके अलावा से जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 30 जून तक राज्य में मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है जिसको लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें