हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में मासिक स्टाफ बैठक लेते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को
राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही विरासतन,नामांतरण एवं भूमि विवादों से संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी ने सभी राजस्व मजिस्ट्रेटों को उनके अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित पुराने वादों का समय पर निस्तारण हेतु नियमित न्यायालय में बैठकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने न्यायालय कक्ष के बाहर बोर्ड में न्यायाल में बैठने का दिन व तिथि अवश्य ही अंकित करेंगे।
जिला अधिकारी ने कहा कि तहसीलों में किसी भी निजी व्यक्ति की दखलंदाजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तहसील से किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त न हो, प्रशासन का सही संदेश जाए ,कहीं पर भी शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्विवाद विरासत नामांतरण एवं अन्य राजस्व प्रकृति के विवादों को प्राथमिकता पर लेते हुए ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि
राजस्व विभाग द्वारा जारी होने वाले प्रमाण पत्रों को निर्धारित समय पर जारी किया जाय। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में राजस्व वादों का निष्पादन समय पर किया जाय।
राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व वसूली करने सहित अनेक निर्देश विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि,प्रत्येक सप्ताह संग्रह अमीनों की व्यक्तिगत कार्यकुशलता की समीक्षा। भी की जाए। जिन संग्रह अमीनों की वसूली जनपदीय औसत से कम है,उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाए।
राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि तीन माह से अधिक समय से लंबित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। साथ ही लंबित मजिस्ट्रियल जांचों को भी समयबद्धता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विभिन्न आयोगों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर से इनमें जो भी रिपोर्ट जानी है समय पर भेजी जाय। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में निष्क्रियता नहीं दिखनी चाहिए,आयोग को समय से जवाब चला जाय।
आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि जनपद में अवैध मदिरा की बिक्री एवं संचरण न हो, आबकारी विभाग प्रभावी ढंग से कार्य करना सुनिश्चित करें। नियमित छापेमारी की कार्यवाही हो। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में अपर जिला अधिकारी, विवेक राय, पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी, सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बारिश से पहले हरकत में आया वन विभाग, गांवों को बचाने के लिए तेज हुआ काम
उत्तराखंड के वोटरों के लिए बड़ी अपडेट! 99% काम पूरा, अब इस दिन आएगी नई वोटर लिस्ट
उत्तराखंड: बिना मालिक की अनुमति प्रॉपर्टी का प्रचार पड़ा भारी! आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल और बागेश्वर में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
हल्द्वानी : यहां दुर्घटनाओं के बाद ही जगाता है प्रशासन
उत्तराखंड के इस स्कूल में बड़ा हादसा, चलती क्लास में छत से गिरा पंखा
उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, 35 किलो बोन ट्यूमर की सर्जरी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
उत्तराखंड: जन-जन तक पहुंची सरकार, भीमताल के सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़
उत्तराखंड: सेवा पखवाड़ा में 3,500 से अधिक लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
उत्तराखंड: राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री धामी ने 51 विकास परियोजनाओं की दी सौगात 
