हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई दिनों से सुबह और शाम सैर पर निकलने वाली महिलाओं और युवतियों को देखकर अभद्र इशारे कर उन्हें परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभाकर मिश्रा के रूप में हुई है…जो मकतूलपुरी गांव, थाना गंगनहर का निवासी है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
स्थानीय महिलाओं ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कांवड़ पटरी पर टहलने के दौरान एक युवक बार-बार दिखाई देता है और उन्हें देखकर अश्लील इशारे करता है। खासकर सिंहद्वार के पास नहर किनारे वह महिलाओं को परेशान करता था…जिससे वे असहज और भयभीत महसूस कर रही थीं।
महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की। बीते रविवार शाम आरोपी फिर कांवड़ पटरी पर पहुंचा और महिलाओं के साथ अभद्र हरकतें करने लगा। इस दौरान कुछ महिलाओं ने साहस दिखाते हुए उसकी वीडियो बनाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हर रविवार को कनखल आता था और सुनसान स्थानों पर महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करता था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है और उसका एक वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है।
एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है और इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
