dehradun news

उत्तराखंड: बीएएमएस परिणाम को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो छात्र पानी की टंकी पर चढ़े

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: बीएएमएस 2021-22 बैच का परीक्षा परिणाम लंबे समय से जारी न होने पर छात्रों का गुस्सा सोमवार को खुलकर सामने आया। नाराज छात्रों ने हर्रावाला स्थित विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा सहित दो छात्र विश्वविद्यालय परिसर में बनी ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए और जल्द परिणाम घोषित करने की मांग करने लगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
Ad

छात्रों का आरोप है कि बीएएमएस 2021-22 बैच का परीक्षा परिणाम करीब दो वर्षों से लंबित है। परिणाम घोषित न होने के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है और उन्हें आगे की पढ़ाई व करियर को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी

सोमवार सुबह से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। इसी दौरान आंदोलन तेज हो गया और दो छात्र टंकी पर चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंच गया और छात्रों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाता या उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारने और स्थिति को शांत करने के प्रयास में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें