पुलिस कप्तान डाॅ मंजूनाथ टीसी ने ली बैठक: रात नौ बजे बाद नहीं खुलेगी मंडी की कैंटीन,तैयार होगा सीसीटीवी ग्रिड
हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने तथा अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कृषि उत्पादन मंडी समिति हल्द्वानी (ट्रांसपोर्ट नगर, बरेली रोड) के सचिव समेत पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान कई सख्त निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने कहा कि मंडी समिति एवं नैनीताल पुलिस के अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें मंडी, फायर, पुलिस एवं संचार के हित धारकों को शामिल किया जाएगा। गठित कमेटी द्वारा मंडी परिसर का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। मंडी परिसर में सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी ग्रिड तैयार किया जाएगा।
पर्याप्त विजिबिलिटी हेतु मंडी सचिव को पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।प्रभावी सुरक्षा स्थापित करने हेतु मंडी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मंडी में कार्य करने वाले सभी मजदूरों, श्रमिकों का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक आढ़ती, मजदूर अथवा कर्मचारी को मंडी समिति द्वारा पृथक से एक आईडी कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।
मंडी परिसर की कैंटीन रात्रि 9.00 बजे से प्रातः 3.00 बजे तक बंद रहेगी। मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों अथवा ऊंचाई वाले स्थानों को जाने वाले मार्गो, सीढ़ियों को बंद किया जाएगा।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति दिग्विजय सिंह देव प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी” , मंडी समिति के अन्य प्राधिकारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका
उत्तराखंड में 1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, गांव से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
उत्तराखंड में बारिश का कहर! यहाँ मकान पर गिरा मलबा, चार लोग दबे 

