मसूरी: मसूरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए (त्यूनी–चकराता–मसूरी–बाटाघाट) को नुकसान पहुंचाना भूस्वामियों को भारी पड़ गया है। जिला प्रशासन ने राजमार्ग को क्षति पहुंचाने के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने अवैध खनन कर राजमार्ग को नुकसान पहुंचाने के मामले में 11 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही 80 लाख रुपये की अतिरिक्त आरसी (वसूली प्रमाणपत्र) जारी की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजमार्ग को हुए नुकसान की भरपाई संबंधित व्यक्तियों से ही कराई जाएगी।
जांच में सामने आया कि आवासीय भवन के स्वीकृत नक्शे के आधार पर होटल निर्माण के लिए खुदाई की गई…जिससे राजमार्ग को नुकसान पहुंचा। इस मामले में नामजद लोगों को क्षतिपूर्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन की कार्रवाई के तहत दर्ज नामजद एफआईआर में एक पालिका सभासद की पत्नी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अवैध खनन के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गर्दन चटकाने के नाम पर महिला की मौत, पहलवान पर आरोप
उत्तराखंड: (दुखद) नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर
उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद 
