लक्सर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
लक्सर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 8 जुलाई का है, जब लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को एक युवक, जिसका नाम साहिब बताया गया है, बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया है।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली निरीक्षक के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आगे भी जारी है और नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। संबंधित धाराओं में कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 
