घर में बना रहा था पटाखे, हुआ ऐसा धमाका कि उड़ गई पूरी छत
Haridwar: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पटाखे बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया, जिससे मकान की छत और दीवार गिर गई। हादसे में पटाखे बना रहा व्यक्ति मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
धमाके से दहशत, मलबे में दबा व्यक्ति
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े सात बजे धमाका हुआ, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि घर की पहली मंजिल पर बने कमरे की छत उड़ गई और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
बम निरोधक दस्ता सक्रिय
मलबे में दबे आजाद अली को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बम निरोधक दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आतिशबाजी के लिए सामग्री कहां से लाई गई थी और कौन इस आपूर्ति में शामिल था।
पटाखा कारोबारियों पर कसा शिकंजा
लोधामंडी क्षेत्र में कई पटाखा कारोबारियों की दुकानें हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि विस्फोटक सामग्री कहां से आई। यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के वक्त आजाद अली की पत्नी और बच्चे नीचे कमरे में थे। धमाका होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आजाद अली का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, जिससे यह घटना उनके लिए और भी बड़ा संकट बन गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी 
