श्रीनगर– श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहाँ देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चंद्रपुरी, रुद्रप्रयाग निवासी दो युवक स्कूटी में सवार होकर श्रीनगर से अपने घर रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे। इसीबीच श्रीनगर से कुछ दूर पहले बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गयी।
श्रीनगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात कोतवाली पुलिस को डायल 112 से हादसे की सूचना प्राप्त हुई कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर डैम साइट के पास स्कूटी सवार दो लड़कों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और देखा कि ट्रक पिछले साइट पर स्कूटी टकराई हुई थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट लाया गया। दोनों युवकों की हालत गंभीर थी, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों युवक सगे भाई थे।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रुद्रप्रयाग के ग्राम गबनी चंद्रपुरी निवासी अमित कुमार (23) अपने छोटे भाई सुमित कुमार (21) को डॉक्टर को दिखाने के लिए स्कूटी से श्रीनगर बेस अस्पताल गया था। वहां से लौटते समय रात में नाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर कॉलोनी के आगे डैम साइट के पास उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों भाई खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़े थे। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों घायल को मृत घोषित कर दिया। श्रीनगर कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 

