देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार शव करीब 4 से 5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून भी मौके पर पहुंचे और महिला की पहचान व घटना के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं।
जंगल में महिला का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं — हत्या या कोई और साजिश? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
