हल्द्वानी: महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में आधार केंद्र का किया उद्घाटन
नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट ने विधिवत फीता काटकर आधार केंद्र का उद्घाटन किया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यहां आधार कार्ड बनवाने, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक संशोधन की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा यह केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि आधार केंद्र के माध्यम से नागरिकों को नई आधार पंजीकरण तथा आधार अपडेट की सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। आधार संचालक में बताया कि आधारकार्ड की सभी सुविधाओं सहित UCC सर्टिफिकेट भी बनाए जा रहे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका 

