गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद; आरोपी टीम को चकमा देकर फरार!
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के घास मंडी इलाके में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी का बड़ा खेल सामने आया है। पूर्ति विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर, छोटे सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक कांटे बरामद किए गए। हालांकि, पूछताछ के दौरान आरोपी टीम को चकमा देकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार 8 मार्च की सुबह पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी और गौरव जोशी ने मुखबिर की सूचना पर घास मंडी के लाइन नंबर-7 स्थित मैसर्स दिल्ली पावर टूल्स में छापा मारा। निरीक्षण के दौरान मौके से 14.2 किलो का एचपी कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग पाइप-उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा, छह छोटे गैस सिलेंडर और तीन छोटे सिलेंडर बर्नर सहित बरामद किए गए।
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम मो. मुसेब निवासी संतरा लाइन नंबर-8 बनभूलपुरा बताया, लेकिन वह गैस रिफिलिंग से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ के दौरान वह टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। विभाग ने बरामद सामान को सील कर थाना बनभूलपुरा में जमा करा दिया।
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई में पूर्ति निरीक्षक ललित मोहन मेर, सुबोध त्रिपाठी और राहुल सिंह डांगी की टीम ने घास मंडी स्थित एक क्रॉकरी और चूल्हे की दुकान पर छापेमारी की। यहां से 14.2 किलो का आधा भरा इंडेन गैस सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग पाइप, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, छह छोटे गैस सिलेंडर, एक दो किलो का सिलेंडर, आठ भारत कंपनी, चार इंडेन और एक एचपी कंपनी के सील कैप, दो छोटे चूल्हे और दो रेगुलेटर बरामद किए गए।
दुकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम शिवम बताया और दावा किया कि यह अवैध रिफिलिंग का काम शादाब करता है। शादाब को बुलाने के बहाने शिवम भी मौके से फरार हो गया।
पूर्ति विभाग के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरना आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 और एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर 2000 का स्पष्ट उल्लंघन है। विभाग ने मो. मुसेब, शिवम और शादाब के खिलाफ तहरीर दी है।
बनभूलपुरा कोतवाल डी.एस. फर्त्याल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(दुखद) यहां 4 साल की बच्ची की मौत, आक्रोश
उत्तराखंड:(दुखद) यहां दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की मौत, घर में कोहराम
हल्द्वानी: 18 करोड़ 22 लाख से बनेगा काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग
रामनगर में चलते ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन
उत्तराखंड: हल्द्वानी-मुक्तेश्वर बस सेवा को सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
ओडिशा से आ रही थी नशे की खेप, उत्तराखंड पुलिस ने 558 किलो गांजा पकड़ा
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड: GB पंत यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आया UPDATE
उत्तराखंड: यहां बेवफा सनम! प्रेमी के लिए पत्नी ने बसा-बसाया घर उजाड़ा, अब प्रेमी ने कर ली दूसरी शादी
हल्द्वानी : महिलाओं के हक के लिए आगे आए नीरज तिवारी 
