एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
देहरादून: बालावाला क्षेत्र में एक भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेच दिया गया। शिकायत पर शुरुआती जांच के बाद रायपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के कैलाश कॉलोनी निवासी विजय भूटानी और आरके पुरम निवासी जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक मई 1997 को उन्होंने धर्मपुर निवासी मधुसूदन डबराल से बालावाला में 1800-1800 वर्ग फीट के दो प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद वे दिल्ली लौट गए। समय-समय पर अपनी जमीन देखने आते रहे। कुछ समय पहले जब वे दाखिल-खारिज के लिए गए तो पता चला कि मधुसूदन डबराल की पत्नी विजयलक्ष्मी डबराल ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 2012 और 2020 में ये प्लॉट टिहरी गढ़वाल
दिल्ली के दो लोगों ने 1997 में खरीदे थे बालावाला क्षेत्र में दो प्लॉट
निवासी सोहन सिंह भंडारी और सुमनलता को बेच दिए हैं। पीड़ितों ने इसके खिलाफ सिविल कोर्ट में स्टे हासिल कर लिया। आरोप है कि वर्ष 2024 में जब वे अपने प्लॉट पर गए तो वहां अवैध निर्माण किया जा रहा था। पीड़ितों ने विरोध किया तो मधुसूदन, विजयलक्ष्मी और एक अन्य महिला ने कोर्ट के स्टे को मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने पीड़ितों के साथ गाली-गलौज की और धमकाते हुए वहां से भगा दिया। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में मधुसूदन डबराल, उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी डबराल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
