UPCL

उत्तराखंड: UPCL ने स्पष्ट किया, टैरिफ़ वृद्धि पर नियंत्रण केवल UERC का

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में मीडिया में बिजली दरों को लेकर प्रकाशित समाचार भ्रामक हैं। UPCL ने कहा कि बिजली दरों का निर्धारण केवल उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (UERC) करता है, निगम स्वयं दरें नहीं बढ़ाता।

UPCL ने बताया कि मीडिया में उल्लिखित 16% वृद्धि केवल True-up तकनीकी समायोजन है, जो पिछले वित्त वर्ष के वास्तविक खर्च और अनुमोदित ARR के बीच अंतर को पूरा करने के लिए होती है। वास्तविक टैरिफ़ वृद्धि का प्रस्ताव मात्र 2.64% है और इसे उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखकर UERC के समक्ष पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

निगम ने यह भी कहा कि अंतिम टैरिफ़ आदेश पारदर्शी प्रक्रिया जनसुनवाई और सभी हितधारकों की राय के बाद ही लागू होगा। UPCL लगातार बिजली आपूर्ति को मजबूत और विश्वसनीय बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और नेटवर्क उन्नयन पर काम कर रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण सेवा मिलती रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें