dhansingh rawat

उत्तराखंड: 240 टॉपर छात्रों को पांच दिवसीय भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो टॉपर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के 240 टॉपर छात्र-छात्राओं को देशभर के वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 8 दिसंबर 2025 को शिक्षा निदेशालय से छात्रों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं को देश की विविधता, संस्कृति, भाषा, रहन-सहन और आधुनिक शिक्षा प्रणाली का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इस कार्यक्रम से न केवल छात्रों का ज्ञान बढ़ेगा बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार भी आएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें