ऋषिकेश- कोई नहीं जानता कि कब कौन सी घड़ी कौन सी अनहोनी घटना घटने वाली है। अब आप खुद ही सोचिए एक 4 साल की बेटी जो अपने घर में खेल रही थी, कोई नहीं सोच सकता कि खेल-खेल में बिटिया की मौत हो जाएगी। दरअसल खेल में घर के बाहर आई बच्ची की तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसा श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट में हुआ है। श्यामपुर चौकी इंचार्ज राम नरेश शर्मा ने जानकारी दी और बताया लक्कड़घाट ऋषिकेश में मजदूरी का काम करने वाले राहुल निवासी ग्राम मुरार, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश की बेटी बीते दिन अपने घर में खेल रही थी। नंदिनी खेलते खेलते घर से बाहर निकली ही थी कि बड़ा हादसा हो गया।
हुआ यह कि नंदिनी जैसे ही घर से बाहर निकली वैसे ही सामने से तेज रफ्तार में आ रही है ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे बुरी तरह से कुचलने के कारण नंदिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद फौरन परिजन नंदिनी को लेकर एम्स ऋषिकेश आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज रामनरेश सरवन टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पहले ही वहां के लोगों ने चालक को पकड़ रखा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में फौरन कार्यवाही करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। बता दें कि अब पीड़ित पक्ष से पुलिस को तहरीर मिलने के बाद ही संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया जाना है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बच्ची का शव फिलहाल एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 

