अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, दो बच्चे समेत तीन घायल।
घनसाली (टिहरी)-टिहरी के घनसाली से देहरादून की ओर आ रही एक स्कूटी नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग पर बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है गुजारना के पास अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो बच्चे समेत तीन घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूटी⤵️
हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है,जानकारी के अनुसार स्कूटी पर सवार होकर दो महिलाएं और दो बच्चे घनसाली से देहरादून की ओर आ रहे थे। इसी दौरान स्कूटी गुजारना के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद राहत बचाव कार्य किया और चारों घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने अंजू (28) को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में एक महिला की मौत दो बच्चे समेत तीन घायल⤵️
घायलों में अंजू की मां पुष्पा देवी (50) पत्नी स्व. भरत सिंह, अंजू का 4 साल का बेटा और 6 साल की बेटी शामिल हैं। तीनों को पहले सुमन अस्पताल राजेन्द्र नगर लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया है। दर्दनाक हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल,
हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले 
