यहां बेकाबू थार का कहर, चौराहे पर खड़े व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
हल्द्वानी – शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें तेज रफ्तार थार ने सड़क पर ही राहगीर को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब छह बजे टीपी नगर चौराहा के पास 55 वर्षीय जीवन पंत अपने काम से डहरिया रोड किनारे खड़े थे, तभी उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंत मौके पर ही अचेत हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, वाहन चलाने वाला व्यक्ति एक पर्यटक था। मृतक हल्द्वानी के सत्यलोक कॉलोनी डहरिया के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
