haridwar news

उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार: हरिद्वार से एक बेहद भावुक करने वाली खबर सामने आई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की मेहनत से आठ साल पहले घर से लापता हुआ एक बेटा आखिरकार अपनी मां से मिल गया। जैसे ही मां ने अपने बेटे को देखा वह खुद को रोक नहीं पाई और खुशी के आंसुओं में डूब गई।

यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से जुड़ा है…जहां एक परिवार पिछले कई वर्षों से अपने दो बेटों की तलाश में भटक रहा था। बताया गया कि करीब आठ साल पहले पिता की डांट से नाराज होकर 6 और 4 साल के दोनों बच्चे घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  गैस को लेकर बड़ा अपडेट! देहरादून से आया सख्त आदेश, हर जिले में हड़कंप

माता-पिता ने हार नहीं मानी और बच्चों की तलाश में कई शहरों और राज्यों के चक्कर लगाए। पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार दादी की मौत

इस बीच हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 16 मार्च को ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत रेलवे स्टेशन से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। पूछताछ और काउंसलिंग के दौरान एक किशोर की जानकारी इस मामले से जुड़ती नजर आई।

टीम ने सुरागों के आधार पर अलग-अलग राज्यों में संपर्क किया और काफी प्रयासों के बाद किशोर के परिजनों तक पहुंच बनाई। 19 मार्च को किशोर की मौसी से संपर्क हुआ…जिसके बाद वीडियो कॉल के जरिए मां और बेटे की बात कराई गई। बेटे को देखते ही मां ने उसे पहचान लिया और भावुक हो उठी।

यह भी पढ़ें 👉  4 साल बेमिसाल: उत्तराखंड में धामी सरकार का दमदार विकास, हर क्षेत्र में बड़ी छलांग

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर किशोर को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया और फिर मां के सुपुर्द कर दिया गया।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें