- खाई में गिरी स्कूटी सवार दो युवतियां,एक युवती सरयू नदी में भी बही,रेस्क्यू जारी।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)- हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट से स्कूटी से अपने घर जा रही दो युवतियां पनार पुल क्रॉस करने के बाद मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से छिटककर खाई में गिर गई। जिसमें एक युवती सरयू नदी के तेज बहाव में बह गई जबकि दूसरी झाड़ियों में अटक गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी में किरन उम्र 26 वर्ष पुत्री स्व कैलाश राम और संगीता उम्र 23 वर्ष पुत्री उमेद राम सवार थे। हादसे में किरन सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी, जिससे वह पानी के तेज बहाव में बह गई। जबकि संगीता झाड़ियों में अटक गई, जिसे सूचना के बाद ने पुलिस ने बचा लिया।
विगत देर रात तक थाना गंगोलीहाट व दन्या पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया। पानी का बहाव तेज तथा अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में बाधा उत्पन्न हो रही थी। देर रात्रि तक चले सर्च अभियान में युवती का पता नही चल पाया। मंगलवार प्रातः से दन्या व गंगोलीहाट व एसडीआरएफ टीमों ने पुनः सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवती का पता नही चल पाया है। युवती के परिजन भी रेस्क्यू टीमों के साथ है। अभी भी रेस्क्यू अभियान जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

