- रामनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
रामनगर। नगर में बुधवार देर रात नेशनल हाईवे-309 पर तेलीपुरा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान टेडा रोड लखनपुर निवासी प्रशांत रावत ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे युवक भरत, जो मौलेखाल का रहने वाला बताया जा रहा है, की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



आयुष्मान कार्ड से इलाज में परेशानी हो तो सीधे CMO से करें संपर्क, नैनीताल में अस्पतालों की सूची जारी
देहरादून : ED का छापा, सोना, कैश और घड़ियां बरामद
नैनीताल :(बड़ी खबर) ज्योलिकोट में पूरा तंत्र एक्टिव, पानी की एक-एक बूंद की जांच., जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर भाजपा की निर्विरोध जीत
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार 

