कोटद्वार। पौड़ी-नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच सुखरो पुल के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे का कारण गैस सिलिंडर से भरे ट्रक का टायर फटना बताया जा रहा है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि पौड़ी-नेशनल हाईवे पर कोटद्वार और नजीबाबाद के बीच यूपी की सीमा में सुखरो पुल के पास शाम 4:00 बजे के करीब सिलिंडर लेकर जा रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया।
जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गया। दुर्घटना में चालक जितेंद्र सिंह विष्ट (32) पुत्र स्व. रामचंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि कार चालक जितेंद्र की मां उर्मिला देवी (55) भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इस बीच लहूलुहान बेटे को देखकर उर्मिला देवी को हार्ट अटैक आ गया। दोनों को उपचार के लिए आकस्मिक सेवा वाहन 108 से अस्पतालकोटद्वारा बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उर्मिला देवी को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने बताया कि जितेंद्र सिंह के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है। घायल जितेंद्र ने बताया कि वह अपनी मां को नोएडा से पौड़ी में कल्जोखाल ब्लॉक स्थित अपने गांव धारकोट छोड़ने जा रहा था। लेकिन यहां नियति को कुछ और ही मंजूर था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। उनके गांव में सूचना भिजवा दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान 
