- कार पर पेड़ गिरा यात्री सुरक्षित
देहरादून रोड पर सात मोड़ के निकट एक पेड़ अचानक चलती कार पर गिर गया। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन कार सवार तीन लोगों की जान बाल बाल बच गई। पेड़ गिरने से देहरादून रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सड़क से काटकर साइड किया। जिसके बाद ट्रैफिक नॉर्मल हुआ।
अचानक बदले मौसम के बाद तेज तूफान चलने लगा। तूफान की वजह से एक पेड़ अचानक चलती हुई कर के ऊपर जा गिरा। पेड़ के गिरते ही कार सवार किसी तरह खिड़की तोड़कर नीचे उतरे और अपनी जान बचाई। इस दौरान देहरादून रोड पर ट्रैफिक पेड़ गिरने से बाधित हो गया। जिससे कई किलोमीटर लंबी ट्रैफिक की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ फायर ब्रिगेड और वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी विभागों ने आपसी सामंजस्य स्थापित कर पेड़ को काटकर सड़क से किनारे किया। तब जाकर ट्रैफिक सुचारू हुआ। जानकारी के मुताबिक कार देहरादून से पौड़ी जा रही थी। कार सवारों को मामूली खरोच आई है। बताया गया कि पेड़ करीब 70 साल पुराना रहा होगा और यह पेड़ छाल का है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना 

