उत्तराखंड : उत्तराखंड में लंबे समय से इंतजार कर रहे IAS और PCS अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी होने जा रही है। खबर है कि कई दिनों से IAS और पीसीएस अधिकारियों की सूची को लेकर होमवर्क किया जा रहा था, जिसे अंतिम रूप दे दिया गया है. ऐसे में अब जल्द ही अगले 24 घंटे के भीतर अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी हो सकती है। जिन अधिकारियों के तबादले होने जा रहे हैं, उनमें शासन के अपर सचिव से लेकर जिलों के जिलाधिकारी, CDO और ADM स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
उत्तराखंड सरकार इससे पहले शासन स्तर पर भी बड़े बदलाव कर चुकी है. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से लेकर कई सचिवों के विभागों को बदला जा चुका है. इस दौरान जिलों के जिलाधिकारी और शासन में अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले नहीं किए गए थे. साथ ही PCS स्तर के अफसरों को भी तबादला सूची का इंतजार था. लिहाजा नई सूची में अब इन अधिकारियों को भी स्थानांतरण के रूप में जोड़ा जा रहा है. बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक के बाद इस सूची को जारी करने के लिए अंतिम औपचारिकता को भी पूरा कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी 
