बागेश्वर। कपकोट के बैसानी गांव के घनश्यामनगरी तोक में ततैयों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
बैसानी गांव निवासी हेमा देवी (40) पत्नी रविंद्र सिंह बुधवार सुबह घर के समीप खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में लगे -छत्ते से भारी संख्या में ततैयों ने उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हेमा के देवर राजेंद्र सिंह तत्काल खेतों की तरफ भागे और किसी तरह T उसे बचाकर घर लाए। ततैयों ने हेमा देवी को बुरी तरह काट लिया था। उसे तत्काल दो किमी दूर सड़क तक लाया गया और वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. प्रीति यादव ने प्राथमिक में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर हीं कर दिया था कि उसे हायर सेंटर ले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन हेमा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हेमा के पति दमन में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं, इनमें एक लड़का दिव्यांग है। कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वहीं रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि ततैयों के काटने से मौत के मामले में भी छह लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान है।
- 17 दिन पहले हुई थी युवक की मौत
बागेश्वर। ततैयों के हमले में 17 दिन पहले एक युवक की भी मौत हुई थी। 24 सितंबर को कपकोट में दोबाड़ गांव के रमेश सिंह को उसकी ससुराल तोली में ततैयों ने काट दिया था। दो दिन बाद हालत बिगड़ने पर वह जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं बीते सप्ताह गरुड़ के अमस्यारी, भिलकोट में भी ततैयों के झुंड ने हमला कर एक युवक को काट लिया था, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल
उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण
उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी में CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, ‘नशामुक्त उत्तराखण्ड’ का दिया संदेश
उत्तराखंड: यहां नन्हा हाथी रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र 
