रुड़की (हरिद्वार): झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव निवासी विष्णु अपनी मां बालेश्वरी देवी उम्र 60 वर्ष को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी जा रहे थे। कोटवाल गांव के पास गन्ने की खोई से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और वह वहीं मौके पर ही जान गंवा बैठीं।
हादसे में विष्णु बाल-बाल बच गए और उन्हें खरोंच तक नहीं आई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर भीड़ को शांत किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा।
झबरेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय शाह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले 
