- बस की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत,दो घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर।
नौगांव (उत्तरकाशी)- देहरादून मोटर मार्ग पर नौगांव के पास सामने से आ रही बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को सीएचसी नौगांव में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
मंगलवार को सुरजन शाह (43) पुत्र हरि शाह निवासी गांव भंकोली, तहसील पुरोला अपने तीन बच्चों सिमरन, गुंजन और सत्यम को बाइक पर बैठकाकर नौगांव आ रहे थे। नौगांव से करीब एक किमी पहले मुलाना के पास मोटरसाइकिल सामने से आ रही बस के पिछले हिस्से की चपेट में आकर अनियंत्रित हो गई। बाइक में सबसे पीछे बैठी चार वर्षीय बच्ची सिमरन बस के टायर के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि, सुरजन शाह, गुंजन और सत्यम गंभीर रुप से घायल हो गए।
तीनों घायलों को सीएचसी नौगांव में भर्ती किया गया, जहां सुरजन शाह को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.गुंजन उम्र 12 साल और सत्यम उम्र 10 साल को सीएचसी नौगांव के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या
देहरादून :(बड़ी खबर ) हर रोज 2650 व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर बांटे जाएंगे
देहरादून :(बड़ी खबर) व्यावसायिक एल०पी०जी० सिलेन्डर के वितरण हेतु एसओपी (SOP) जारी
उत्तराखंड : अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई, चौकी प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में बारिश और तूफान का अंदेशा
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM के निर्देश, बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्यवाही करे अधिकारी
हल्द्वानी : जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
देहरादून :(बड़ी खबर) CS के सीधे निर्देश, 15 दिन में इन योजनाओं पर ले निर्णय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) यूपी- मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में हल्द्वानी के चार युवकों की मौत एक घायल 
