- भीषण सड़क हादसा- सड़क हादसे में 4 की मौत, चार गंभीर घायल।
रुड़की (हरिद्वार)- मेरठ के दौराला से रुड़की में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बारातियों की स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए और कार लगभग सौ मीटर पलटती हुई जा गिरी। हादसा मंगलोर हाईवे पर गुड मंडी के पास हुआ। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मंगलौर हाईवे पर गुड मंडी के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटती हुई काफी दूर जा गिरी। कार में आठ लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। स्कार्पियो सवार मेरठ के दौराला क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव से रुड़की शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और जबकि चार लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
